गोपालगंज

गोपालगंज के थावे मंदिर में दर्शन करने आ रहे नेपाली श्रद्धालुओं की गाडी को ट्रक ने मारा टक्कर, 5 घायल

नेपाल के बीरगंज से थावे जा रही एक टाटा सूमो सवारी गाड़ी में गोपालपुर के पास ट्रक ने ओवरटेक के चक्कर में धक्का मार दिया जिससे टाटा सूमो में सवार पांच व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं टाटा सूमो गाड़ी भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि नेपाल के बीरगंज से एक दर्जन लोग एक टाटा सूमो में सवार होकर थावे जा रहे थे। इस दौरान एनएच 28 के गोपालपुर गांव के पास एक ट्रक ने ओवरटेक करने के चक्कर में आगे जा रही टाटा सूमो में धक्का मार दिया। जिससे टाटा सूमो डिवाइडर से टकराकर पलट गई और टाटा सूमो  में सवार पांच व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन को इलाज के लिए मोहम्मदपुर के निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया है। घायलों में 25 वर्षीय सोनेलाल साह, 40 वर्षीय कन्हैया साह , 2 वर्षीय संजना कुमारी, 4 वर्षीय नैना कुमारी एवं 50 वर्षीय प्रतिमा देवी है। सभी घायल एक ही गांव नेपाल के बीरगंज के रहने वाले हैं। घटना के बाद मोहमदपुर पुलिस द्वारा घटना पर पहुंच टाटा सूमो  को जप्त कर थाने ले गई। वही ट्रक चालक ट्रक लेकर भागने में कामयाब रहा। इस मामले में पुलिस छानबीन कर रही है। फिलहाल कोई केस दर्ज होने की सूचना नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!