गोपालगंज

गोपालगंज के दहेजमुक्त विवाह में शामिल हुए उपमुख्यमंत्री, वर-वधु को दिया आशीर्वाद

गोपालगंज जिले के थावे मंदिर में आयोजित एक दहेजमुक्त विवाह में शामिल होने के लिए खुद प्रदेश के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी गोपालगंज पहुंचे है। शादी में शामिल होने के बाद उन्होंने वर-वधु दोनो को आशीर्वाद भी दिया। मौके पर उनके साथ भाजपा के तमाम दिग्गज नेता मौजूद थे।

बताया जाता है की कुचायकोट थाना के बरनैया राजाराम निवासी कुचायकोट विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी और वरिष्ट भाजपा नेता उमेश प्रधान के पुत्र दिल्ली इंडियन इंफोलेन्स बैंक के मैनेजर प्रफुल्ल कुमार प्रधान की शादी कटेया थाना के निजामत गुरियाव लुअठहा निवासी शिवनाथ राय की शिक्षिका पुत्री कुमारी गुंजा उर्फ छोटी की शादी हिन्दू रीती रिवाज से थावे में हुआ। इस दौरान कई भाजपा नेताओ ने वर वधु को आशीर्वाद दिए।

बिहार के मुख्यमंत्री ने दहेजमुक्त प्रदेश का सपना देखा है और इसके लिए कड़े कानून को भी लागू किया है। आज इस कड़ी में भाजपा नेता ने अपने परिवार इस तरह का विवाह संपन्न कराकर एक मिशाल पेश की है। इस विवाह में केंदीय मंत्री गिरिराज सिंह, सूबे के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय, सांसद जनक राम, बैकुंठपुर विधायक मिथलेश तिवारी, एमएलसी आदित्यनारायण पांडेय, डीएसपी मुख्यालय राजन कुमार सिन्हा, थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार सहित भाजपा नेता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!