गोपालगंज

गोपालगंज में हथियार बंद डकैतों ने गन पॉइंट पर बंधक बना डॉक्टर के घर किया लाखो का लूटपाट

गोपालगंज में बेखौफ अपराधियो ने आलोक हॉस्पिटल के संचालक और प्रतिष्ठित सर्जन डॉक्टर आलोक कुमार सुमन के घर मे घुसकर लाखो रुपये नगदी सहित लाखो के गहने और कीमती सामान लूट लिए। घटना नगर थाना के थावे रोड की है। अपराधी करीब 1 दर्जन की संख्या में थे।

जानकारी के मुताबिक डकैतों ने घर मे घुसने से पहले गार्ड को बंधक बनाया औऱ उसके हाथ पैर बांधकर उसे झाड़ियो में फेंक दिया। फिर रात करीब 12 बजे घर मे घुसे। वहा डकैतों ने सर्जन डॉक्टर आलोक कुमार सुमन, उनके भाई डॉक्टर अमर कुमार सहित घर मे सभी सदस्यों को हथियार के बल पर बंधक बनाकर उनके साथ मारपीट की और फिर एक कमरे में बंद कर दिया। फिर रात भर तक घर में लूटपाट करते रहे।

इस घटना किम जानकारी आज गुरुवार को सुबह उस वक़्त लगी जब किसी तरह चिकित्सक दम्पति अपने मुह पर लगे पट्टी को हटाकर शोर मचाना शुरू किये। इसकी सुचना मिलती ही आसपास के इलाके में सनसनी फैल गयी है। नगर थाना पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दे दी गयी है। घर मे लगे सीसीटीवी के फुटेज को भी खंगाला जा रहा है। सुचना मिलते ही नगर थाना पुलिस के अलावा मांझा पुलिस, थावे, जादोपुर सहित कई थानों की पुलिस मौके पर पहुचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

सदर अस्पताल में चिकित्सक और पीड़ित डॉक्टर अमर कुमार के मुताबिक डकैतों ने उनके बड़े भाई डॉ अलोक कुमार सुमन का लाइसेंसी हथियार , करीब 6 लाख रुपये कैश , करीब 25 लाख रूपये के गहने , लाखो रुपये के कीमती सामान सब कुछ लूट लिए। डकैतों ने घर मे कोई भी कीमती सामान नही छोड़ा है. डॉ अलोक कुमार सुमन ने कहा की अपराधी पहले घर में बांस की सीढी से प्रवेश किये। उसके बाद उनके छोटे भाई डॉ अमर कुमार के मारपीट कर उन्हें बंधक बना लिया। फिर बन्दुक के बट से घायल कर उनके कमरे में रखे लाखो रूपये नगद और लाखो रूपये की मूल्य के जेवर लूट लिए। फिर 7 की संख्या में डकैत उनके कमरे में आये। यहाँ करीब 6 लाख रूपये नगद और 26 लाख के गहने सबकुछ लूट लिए। लूटपाट के दौरान अपराधियो ने चिकित्सक का लाईसेंसी रिवाल्वर भी लूट लिया। अपराधी करीब 12 की संख्या में थे।

इस घटना की सुचना प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री और जिला प्रभारी मंत्री मंगल पाण्डेय को मिली। तो वे भी सुचना मिलते ही डॉ अलोक कुमार सुमन के घर पहुचे. यहाँ मंगल पाण्डेय करीब घंटा भर रुके। फिर बारी बारी से चिकित्सक भाइयो से घटना की विस्तृत जानकारी ली। फिर प्रभारी मंत्री ने एसपी से मोबाइल पर बात की। मंगल पाण्डेय ने कहा की सूबे में किसी भी चिकित्सक के यहाँ इस तरह की घटना होती है, उन्हें दुःख होता है। वे यहाँ जिले के कई वरीय चिकित्सको से बात करने के बाद एसपी रशीद जमा से बात की। उन्हें अगले 72 घंटे में दोषीओ की पहचान कर गिरफ्तार करने का निर्देश दिया है। एसपी ने आश्वासन दिया है की पुलिस मुस्तैदी से काम कर रही है। जल्द ही अपराधियो की पहचान कर उन्हें सजा दिलाया जायेगा।

वहीं घटना के बाद सारण डीआईजी विजय कुमार वर्मा पहुचकर हर पहलुओ पर जाँच की और जाँच के दौरान दोनों चिकित्सक भाइयो और उनके परिजनों से पूछताछ की। विजय कुमार वर्मा ने कहा की अपराधकर्मी बरामदे में बने दरवाजे के ऊपर खिड़की का सहारा लेकर अन्दर से दरवाजा खोला और फिर घंटो लूटपाट की। लूटपाट से पूर्व सभी अपराधी नकाब पहने हुए थे। जिसमे कुछ अपराधी अपना चेहरा पुरी तरह से छुपाये हुए थे। साथ ही कुछ अपराधियो को घर की एक एक जगह की जानकारी थी। जो साबित करती है की शामिल डकैतों में कुछ घर से पुरी तरह वाकिफ होंगे।
डीआईजी ने कहा की जल्द ही पुरे मामले का खुलासा कर लिया जायेगा। इसके पूर्व एफएसएल की टीम और डॉग स्क्वाड की टीम भी घटनास्थल पर पह्चकर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।

बहरहाल घटना के बाद सदर एसडीपीओ के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम बनाकर मामले की छानबीन की जा रही है। CCTV से भी पुलिस को कुछ अहम् सुराग मिले है। जिसे अनुसन्धान में मदद लिया जा रहा है। मुजफ्फरपुर से डॉग स्क्वाड की टीम के साथ एफएसएल की टीम पर मौके पर पहुचकर सघन जांच कर रही है।

गोपालगंज में हाल के दिनों में यह डकैती की बड़ी वारदात है। जब बेख़ौफ़ हथियारबंद अपराधियो ने रातभर तांडव मचाया और नगर थाना पुलिस चैन से सोती रही। घटना के बाद गोपालगंज में दिनभर चर्चा का बाजार गर्म रहा और लोग डकैतों के आतंक की चर्चा करते रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!