गोपालगंज

गोपालगंज के पंचदेवरी में स्वास्थ्य जांच के नाम पर बाल काट रही महिला को ग्रामीणों ने बनाया बंधक

गोपालगंज के पंचदेवरी प्रखंड में अज्ञात महिलाओं द्वारा बाल काटने को लेकर जहा अफरा-तफरी मच गयी। वही अफरातफरी के बीच दिनभर चर्चा का बाजार गर्म रहा।

दरअसल सोमवार को पंचदेवरी के महेशपुर और उससे सटे कई गांव में महिलाओं की बाल काटती हुई कई महिलाएं देखी गई। ये महिलाये खुद को किसी निर्माण एनजीओ से जुडी हुई बता रही थी। इस एनजीओ के करीब दर्जन भर सदस्य कटेया थाना के पंचदेवरी के कई गांवो में शौचालय से जुडी जानकारी इकठ्ठा करने की बात कर रही थी। सबसे बड़ी हैरानी की बात यह थी की सर्वे के नाम पर एनजीओ के पुरुष और महिला सदस्य घर घर में जाकर शौचालय के निर्माण से सम्बंधित जानकारी ले रहे थे। फिर जानकारी लेने के बाद घर की महिला सदस्यों के बाल काटकर सैंपल के तौर पर उसे इकठ्ठा कर रहे थे। जब महिलाओ के बाल काटने की सुचना ग्रामीणों को मिली तब सैकड़ो की संख्या में पहुचे ग्रामीणों ने एनजीओ के सदस्यों को बंधक बना लिया और इसकी सुचना स्थानीय थानाध्यक्ष , बीडीओ और सीओ को दी गयी।

सूचना मिलने पर पहुंचे बीडीओ आनंद कुमार विभूति, सीओ उपेंद्र तिवारी और कटेया के थाना प्रभारी गौतम कुमार ने महिलाओं को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की। सीओ उपेन्द्र तिवारी ने बताया कि गांव में महिलाओं कि बाल काट रही महिलाएं अपने आपको महाराष्ट्र की संस्था NEERMAN नामक NGO से होने की बात बता रही है। सीओ ने बताया कि जब तक इस बात की पुष्टि उस विभाग के उच्च अधिकारियों से नहीं हो जाती तब तक यह सभी महिलाएं कटेया थाना के हिरासत में रखी गई हैं। बहरहाल इस घटना के बाद पंचदेवरी प्रखंड में दिनभर चर्चा का बाजार गर्म रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!