गोपालगंज

गोपालगंज के सिधवलिया प्रखंड प्रमुख संगीता सिंह का अनिश्चित कालीन आमरण अनशन आरंभ

गोपालगंज के सिधवलिया प्रखंड कार्यालय के प्राँगण मे प्रखंड मे फैली भ्रष्टाचार एवं अपनी 18 सूत्री माँगो के समर्थन मे प्रखंड प्रमुख संगीता सिंह अपने समर्थकों के साथ अनिश्चित कालीन आमरण अनशन आरंभ किया। उन्होने कहा कि जबतक प्रखंड कार्यालय से भ्रष्टाचार समाप्त नही हुआ और हमारी माँगे पूरी नही होती तबतक हम अनशन पर बैठे रहेंगे।

अनशन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बीडीसी सदस्य व प्रमुख पत्ति शैलेश कुमार सिंह ने कहा कि प्रखंड कार्यालय दलालो का अड्डा बन गया है। यदि फैली भ्रष्टाचार समाप्त नही हुआ तो हम और उग्र आंदोलन को तेज करेंगे। प्रमुख प्रतिनिधी परशुराम सिंह ने कहा कि इस प्रखंड मे पदाधिकारी बेलगाम हो गए हैं, कृष्ण बिहारी प्र. यादव ने कहा कि बाढ मे किसानो का फसल क्षति एवं पीड़ितो को अनुदान राशि नही मिली, इसकी जाँच हो। वहीं, पियुस राय एवं मुन्ना राम ने कहा कि इस बीडीओ और सीओ दोनो अनाधिकृत व्यक्तियों से दलालो के सहारे अपने आवास पर कोई भी कार्य करते हैं। साथ ही आम जनता का दोहन करते हैं। यदि इस पर विराम नही लगा तो हम आमरण अनशन समाप्त नही करेंगे।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न योजनाओं की जांच, बीडीओ एवं सीओ से संबंधित कार्यों की जाँच सहित अपनी 18 सूत्री माँगो का माँग पत्र कार्यालय को सौपा। कार्यक्रम को पिंटु पाँडेय, सैयद अली, विमला देवी, अवधेश, राजाराम माँझी सहित दर्जनो समर्थको ने संबोधित किया मौके पर सैकड़ो महिला-पुरुष समर्थक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!