गोपालगंज

गोपालगंज के हथुआ में भूमि विवाद में हुई फायरिंग, पूर्व मुखिया पर प्राथमिकी हुई दर्ज

गोपालगंज जिला के हथुआ थाना क्षेत्र के रतनचक पंचायत के मुरेरा गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्ष के लोग आमने सामने आ गए। इस दौरान हुए विवाद के बाद एक पक्ष ने फायरिंग कर दहशत फैला दिया। फायरिंग के बाद गांव में तनाव व्याप्त हो गया है। इस घटना को लेकर एक पक्ष के सगीर आलम ने पूर्व मुखिया महफूज आलम के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार मुरेरा गांव निवासी सगीर आलम का कुछ लोगों से जमीन संबंधित विवाद चल रहा है। इसी बीच पूर्व मुखिया महफूज आलम अमीन के साथ मुरेरा गांव पहुंच कर जमीन की पैमाइश कराने लगे। पैमाइश कराने के साथ ही जमीन की चौहद्दी दिखाने के लिए ईंट लगाई जाने लगी। बताया जाता है कि इस बात की जानकारी होने पर मौके पर पहुंचे सगीर आलम गलत पैमाइश कराने का आरोप लगाते हुए इसका विरोध करने लगे। विरोध करने पर इन्हें धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया गया। इस बीच अपने पिता को बचाने पहुंचे सगीर आलम के पुत्र लड्डन अली पर फायरिंग कर दी गई। हालांकि वे बाल बच गए। फायरिंग के बाद गांव में तनाव व्याप्त हो गया है। इस घटना को लेकर सगीर आलम ने पूर्व मुखिया महफूज आलम के खिलाफ आ‌र्म्स एक्ट तथा हत्या का प्रयास करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!