गोपालगंज

गोपालगंज मे छवाही एनएच-28 पर अज्ञात वाहन की चपेट मे आने से वृद्ध किसान की हुई मौत

गोपालगंज जिला के माँझा थाना क्षेत्र के छवहीं गांव राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 28 पर सड़क पार करने के क्रम मे अज्ञात वाहन की चपेट मे आने से वृद्ध किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था मे वृद्ध को सदर अस्पताल मे भर्ती कराया जहां स्थिति की गंभीरता को देखते हुए डॉक्टर ने पटना रेफर कर दिया। पटना ले जाने के क्रम में वृद्ध किसान की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार छवहीं गांव निवासी शिवधारी साह अपने खेत से काम कर पैदल राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 28 से होते हुए अपने घर जा रहे थे। इसी क्रम मे जैसे ही वह राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 28 पर पहुंचे एक तेज गति से आ रही अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना मे वृद्ध किसान शिवधारी साह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय ग्रामीणो ने घायल अवस्था मे वृद्ध को सदर अस्पताल मे भर्ती कराया जहां स्थिति की गंभीरता को देखते हुए डॉक्टर ने पटना रेफर कर दिया। पटना ले जाने के क्रम में शिवधारी साह की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को अपने कब्जे मे लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया एवं थाने में अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!