गोपालगंज

गोपालगंज में पंचदेवरी प्रखंड के महुअवा गांव में जर्जर सड़क को ले कर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

गोपालगंज जिला के पंचदेवरी प्रखंड के महुअवां गांव में जाने वाली सड़क के जर्जर रहने से आक्रोशित ग्रामीणों का शुक्रवार को गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित ग्रामीणों ने महुअवां-बहेरवां पथ को जाम कर सरकार व प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। करीब तीन घंटे तक सड़क जाम रहने से आवागमन ठप रहा। ग्रामीणों ने बताया कि महुअवां गांव की आबादी लगभग पांच हजार से अधिक है। गांव से बहेरवां बजार को जाने वाली सड़क पुरी तरह से गड्ढे में तब्दील हो चुकी है। जिससे ग्रामीणों को बहेरवां बाजार स्थित मीरगंज-भागीपट्टी सम्पर्क मार्ग तक पहुंचने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। तीन किलोमीटर की दूरी को तय करने में एक घंटा का समय ग्रामीणों को लग जाता है।

मौके पर पहुंचे स्थानीय मुखिया को भी ग्रामीणों का आक्रोश झेलना पड़ा। मुखिया विध्याचंल राम ने आंदोलनकारियों को समझाने की कोशिश की,लेकिन उनकी एक नहीं सुनी। मुखिया का कहना था कि सड़क काफी लम्बी है। इसलिए पंचायत के फंड से इसे बनाना सम्भव नहीं है। इस मामले में बीडीओ की पहल पर ही कुछ हो सकता है। बाद में मुखिया के साथ आंदोलनकारी प्रखंड मुख्यालय पहुंचे। ग्रामीणों ने बीडीओ के समक्ष सड़क की बदहाली की समस्या को रखी। बीडीओ ने सड़क निर्माण के लिए ठोस कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!