गोपालगंज

गोपालगंज के पंचदेवरी निवासी युवक की यूपी में सडक दुर्घटना में हुई मौत, पत्नी घायल

गोपालगंज जिला के पंचदेवरी प्रखण्ड के बनकटा गांव निवासी अदालत अंसारी उम्र 35 वर्ष की मौत सड़क दुर्घटना में बुधवार की शाम हो गई। मौत की खबर मिलते हीं पुरे गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया। चारो तरफ चिख पुकार मच गई। हर कोई घटना की जानकारी लेने में लगा रहा। वहीं परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया था।

मृतक के पिता नबीरसूल अंसारी ने बताया कि वह अपने पत्नी रूखसाना के साथ ससुराल गया हुआ था। वहां से बाजार करने के लिए फजिलनगर गया। जहां स्टेट बैंक के पास एनएच 28 पर एक अज्ञात वाहन ने ठोकर मार कर फरार हो गया। जिसमें दोनो पति पत्नी बुरी तरह से घयल हो गए। घायल अवस्था में घटना स्थल पर पहुंची पटहेरवां थाने की पुलिस ने दोनो घायलों को सीएचसी फजिलनगर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान बेटा अदालत की मौत हो गई।

इधर मौत की खबर सुनकर घर पर मौजूद परिजनों पर दुख का पाहाड़ टुट पड़ा। मां मैरून खातुन अपने बेटे की याद में पागल सी हो गई थी तो वहीं मृतक अदालत बेटे और बेटियों की चिख पुकार पूरे गांव में गुंज रही थी। वह अपने परिवार के लिए दुबई के अरब टेक कम्पनी में सेंट्रिंग कारपेनटर का काम कर भरण पोषण करते थे। इसी माह 17 अप्रैल को फिर दुसरी बार उनहे दुबाई जाना था। इसी लिए वह अपने सभी रिस्तेदारों के यहां घुम रहे थे। इधर पत्नी की स्थिति में सुधार नहीं हो पा रहा है। जब भी पत्नी रूखसाना हो स में आ रही है तो बस अपने पति का नाम ले फिर बेहोस हो जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!