गोपालगंज

गोपालगंज के विश्वंभरपुर में घर में घुस कर महिला की गला रेत कर हत्या का हुआ प्रयास

गोपालगंज जिला के विश्वंभरपुर थाना क्षेत्र के विजयपुर गांव में एक युवक ने घर में घुस कर एक महिला की गला रेत कर हत्या का प्रयास किया। घटना के बाद युवक घटना स्थल पर फ़रार हो गया वहीं नाज़ुक स्थिति में घायल महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

मिली जानकारी के अनुसार विश्वंभरपुर थाना क्षेत्र के विजयपुर गांव निवासी नन्द किशोर पंडित की 35 वर्षीय पत्नी रीमा देवी खाना खाने के बाद अपने घर में अकेले आराम कर रही थी। इसी क्रम में गांव का ही एक युवक रामसेवक महतो घर में रीमा देवी को अकेला पा कर घुस गया एवं किसी विवाद को लेकर धारधार हथियार से रीमा देवी का गला रेत दिया। जिससे रीमा देवी गंभीर रूप से घायल हो गयी। घटना को अंजाम देने के बाद रामसेवक महतो मौके पर से फ़रार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर विश्वंभरपुर थानाध्यक्ष कैलाश कुमार पहुँच कर घायल अवस्था में महिला को सदर अस्पताल में भर्ती कराया। सदर अस्पताल में महिला की हालत नाजुक बनी हुई है।

विश्वंभरपुर थानाध्यक्ष कैलाश कुमार ने बताया की घायल महिला रीमा देवी द्वारा दिए गए ब्यान के आधार पर गांव के ही रामसेवक महतो के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है। जल्द ही आरोपी पुलिस के गिरफ्तार में होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!