गोपालगंज

गोपालगंज जिला भाजपा का बड़ा फैसला, 31 मार्च को आयोजित होने वाले रामनवमी शोभा यात्रा हुई स्थगित

गोपालगंज के जिला भाजपा ने एक बड़े फैसले को लेते हुए 31 मार्च में आयोजित शहर में भगवान श्रीरामजानकी की शोभा यात्रा को स्थगित कर दिया है । सदर भाजपा विधायक ने प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि बजरंग दल ने 31मार्च को श्रीराम जानकी की शोभायात्रा निकालने के लिए प्रशासन को आवेदन दिया था। लेकिन प्रशासन ने शोभायात्रा के दौरान गड़बड़ी फैलने की आशंका जताते हुए शोभायात्रा निकालने के लिए लाइसेंस देने से इन्कार कर दिया है। जिसके कारण अब शोभायात्रा नहीं निकलेगी। उन्होंने कहा कि अगर शोभायात्रा निकलती तो मैं स्वयं इसमें शामिल होता । उन्होंने कहा कि राजद के कुछ नेता शोभायात्रा नहीं निकले इसको लेकर अफवाह फैला रहे थे।

बिहार में हाल के दिनों की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने शोभायात्रा निकालने की अनुमति नहीं दी है। प्रशासन ने शोभायात्रा के दौरान गड़बड़ी फैलने की आशंका जताते हुए लाइसेंस देने से इन्कार कर दिया है।  भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने कहा कि भाजपा की सरकार को बदनाम करने के लिए कुछ लोगों द्वारा अफवाह फैलाया जा रहा है। हिन्दू विरोधी दल जिले का माहौल बिगाड़ने का प्रयास कर रहे हैं। इससे सफल नहीं होने दिया जाएगा। बजरंग दल के जिला संयोजक निशांत गौतम ने बताया कि शोभायात्रा निकालने के लिए प्रशासन से अनुमति मांगी गई थी। लेकिन प्रशासन द्वारा विधि व्यवस्था भंग होने का हवाला देकर अनुमति नहीं दिया गया। जिसके कारण शोभा यात्रा को स्थगित कर दिया गया है। प्रेस वार्ता में मारकंडे राय शर्मा, रवि प्रकाश मणी त्रिपाठी, नगर अध्यक्ष नीरज देवा, मंटू गिरी आदि भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!