गोपालगंज

गोपालगंज में प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी विडियो कॉन्फ्रेंसींग के जरिए किसानो से हुए मुखातिब

किसानो के समस्याओ को दुर कर उनकी आमदनी को लेकर एक कार्यशाला का आयोजन कृषि विज्ञान केन्द्र सिपाया मे किया गया। कार्यशाला मे प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी विडियो कॉन्फ्रेंसींग के जरिए किसानो से सिधे मुखातिब हुए। उन्होंने किसानो से आधुनिक तकनिकी अपनाते हुए उत्पादन तथा उत्पादकता बढाने की बात कही।

इससे पुर्व कार्यक्रम का उद्धाटन करने के बाद किसानो को सम्बोधित करते हुए स्थानीय सांसद जनक राम ने कहा कि किसानो की स्थिति बदलने के लिए सरकार पुरी तरह प्रतिबद्ध है। इसको लेकर प्रधानमन्त्री के नेतृत्व मे पुरी सरकार कार्य कर रही है। उन्होने कहा कि प्रधानमन्त्री किसानो की आमदनी दोगुना करना चाहते है जिसके लिए कृषि के क्षेत्र मे तमाम योजनाए चलाइ जा रही है। किसानो को इन योजनाओ से जुड़कर लाभ लेना होगा। उन्होंने कहा कि खेती मे तकनिकी का सही प्रयोग कर किसान खेती की लागत को कम कर उत्पादन बढा सकते है।

कृषि विज्ञान केन्द्र के कार्यक्रम समन्वयक संजय कुमार ने किसानो को सम्बोधित करते हुए कहा कि किसानो को तकनिकी सहयोग के साथ आवश्यक प्रशिक्षण भी केन्द्र पर दिया जाता है। जो भी किसान खेती से सम्बंधित जानकारी एवं सहयोग चाहे केन्द्र के वैज्ञानिक सहयोग करते है। वरीष्ठ कृषि वैज्ञानिक डा साजीद हुसैन ने किसानो को बताया कि सहफसली खेती, आइएफएस माडल, बीज उत्पादन, मशरूम उत्पादन, मधुमक्खी पालन, बकरी पालन, गाय तथा भैस पालन जैसे कार्यो को करने के लिए आवश्यक प्रशिक्षण तननथा तकनिकी सहयोग किसान कृषि विज्ञान केन्द्र पर उपलब्ध है। जिसका लाभ किसान ले सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!