गोपालगंज में संदिग्ध अवस्था में गर्भवती नाबालिग किशोरी की हुई मौत, पुलिस जांच में जुटी
गोपालगंज जिला के कटेया थाना क्षेत्र के खालगांव में संदिग्ध परिस्थिति में एक नाबालिग लड़की की मौत होने का मामला प्रकाश में आया है। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मिली जानकारी के अनुसार कटेया थाना क्षेत्र के खालगांव निवासी शंभु बैठा की 14 वर्षीय पुत्री रम्भा कुमारी शनिवार की रात्रि अपने कमरे में सोने के लिए गई। रविवार की सुबह वह घर में ही फंदे से लटकी मिली। सूचना मिलने पर कटेया पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु गोपालगंज भेज दिया।
वहीं ग्रामीण सूत्रों की माने तो मृतका छह माह की गर्भवती थी। मृतका रम्भा कुमारी के साथ गांव के ही एक रिटायर्ड फौजी के साथ अवैध सम्बन्ध था। जिसको लेकर मृतिका गर्भवती हो गयी थी। बदनामी के डर से मृतिका की माँ रूबी देवी व् रिटायर्ड फौजी राम तपेश्वर बैठा के द्वारा रम्भा की गला दबाकर बेरहमी से उसकी हत्या कर दी गयी।
हालांकि यह घटना हत्या हैं या आत्महत्या कहना मुश्किल है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही नाबालिग की मौत के कारणों की जानकारी हो सकेगी। फिलहाल पुलिस ने मामले में यूडी केश दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।