गोपालगंज

गोपालगंज के पंचदेवरी में ज़मीन धसने से एक किशोरी की हुए मौत, आधा दर्जन लोग हुए घायल

गोपालगंज जिला के पंचदेवरी प्रखण्ड के लोहटी व बेइली गांव के बीच पुल के पास लोहटी गांव की छात्रा निशा कुमारी उम्र 15 वर्ष की मौत रविवार को मिट्टी निकालने के क्रम में हो गया। वहीं आधा दर्जन से अधिक महिलाए व छात्राएं घायल हो गई। घायलों का इलाज स्थानीय अस्पताल में कराया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया।

घटना के संबध में बताया गया है कि लोहटी गांव के मोहनलाल सिंह की बड़ी बेटी निशा कुमारी,  हरिशंकर सिंह की पत्नी बीणा देवी, सुरेन्द्र सिंह की पत्नी कृष्णावति कुअंर सहीत दर्जन भर महिलाए व लड़कियां पिली मिट्टी निकालने के लिए गांव के बगल में बेइली पुल के पास गई थी। एक एक करके महिलाएं मिट्टी निकालने  लगी। इसी बीच उपर से मिट्टी का अराड़ टूट कर गिर गया। जिसमें आधा दर्जन से अधिक महिला व लड़कियां दब गई। बाहर खड़ी लड़कियों ने शोर मचाया तो आस पास के लोग पहुंचे। उपर से गिरी मिट्टी को  लोगों ने हटा कर महिलाओं व लड़कियों को निकाला। जिसमें निशा की मौत घटना स्थल पर हीं हो गई। वहीं घायलों को जनता बजार के नीजि अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से बेहतर इलाज के लिए डाक्टरों ने रेफर कर दिया। घटना को लेकर पुरे गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया है। निशा की मौत के बाद परिजनों पर दु:ख का पाहाड़ टूट गया है। अपने परिवार में सबसे बड़ी निशा कुमारी इसी वर्ष मैट्रिक की परीक्षा दी थी। पढ़ने में काफी तेज थी। निशा की मौत की घबर सुन सहेलियों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!