गोपालगंज

गोपालगंज के बैकुंठपुर में आयोजित कार्यशाला में किसानों व पशुपालकों को दी गई जानकारी

गोपालगंज जिला के बैकुंठपुर प्रखंड के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रेवतीथ में  बॉयफ विकास अनुसंधान प्रतिष्ठान के तत्वधान में गोवत्स संतति प्रदर्शनी सह कार्यशाला का आयोजन बुधवार को किया गया। जिसमें 50 से अधिक किसानों को मवेशियों में कृत्रिम गर्भाधान और दुग्ध उत्पादन क्षमता बढ़ाने से संबंधित जानकारी दी गई।

मुख्य अतिथि प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि प्रदीप यादव ने कार्यशाला का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर करने के बाद किसानों व पशुपालकों को कम समय में उन्नत नस्ल के बछड़े तैयार करने से संबंधित आवश्यक जानकारी दी। कार्यशाला में सौटेड सीमेन के विषय में पशुपालकों को बताया गया। बैकुंठपुर में बॉएफ केंद्र के प्रयास से दस संतति में नव संतति बछिया होने पर प्रसन्नता व्यक्त की गई। दुधारू मवेशियों में दुग्ध उत्पादन क्षमता बढ़ाने के गुण भी किसानों को सिखाए गए। किसानों को नई तकनीकी से पशुपालन कर फायदे हासिल करने के बारे में विस्तृत तरीके से समझाया गया।

कार्यक्रम के दौरान संयोजक शुभम सिंह, विक्रांत कुमार, रविंद्र कुमार सहित कई लोगों ने किसानों को आवश्यक जानकारियां दी। किसानों ने मवेशियों में होने वाली लक्षण के बारे में भी प्रशिक्षकों के सामने कई सवाल रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!