गोपालगंज के पंचदेवरी में निकला कलश यात्रा, 51OO कुआंरी कन्याओं ने लिया भाग
गोपालगंज जिला के पंचदेवरी प्रखण्ड के जमुनहा बजार के रामजानकी बाषणो मठ मन्दिर परीसर में नौ दिनों तक चलने वाले रूद्र महा यग कलश का यात्रा के साथ आज से शुरु हुआ। यग कलश यात्रा में कुल 51OO कुआंरी कन्याओं ने भाग लिया। कलश यात्रा जमुनहा बजार से होते हुए सिधरीया सेमरिया बईसीया भठवा पंचदेवरी मझरीया परोहवा होते हुए किल्कुर कन्टा झरही नदी पर पहुची। पहुचने के बाद यगाचार्य के द्वारा बेयदिक मन्त्रो द्धारा पुजा कराई गई। उसके बाद जल भर कर पुनः किलपुर से नियुया क्रम टोला भगवानपुर होते हुऐ पुनः यग मन्डप मे पहुचा।
कलश यात्रा मे कोई परेशानी न हो इसके लिए यग कमिटी के द्वारा भोलिन्टीयर लगया गया है। कलश यात्रा मे हाथी, घोड़ा, उट गाजे-बाजे के साथ मगलवार को सुबह 9 बजे मंदिर से जुलुस निकाल गया। जुलुस में शमिल कुआंरी कन्याओं को कोई कठिनाइ नहीं हो इसके लिए ग्रामीणों के द्वारा जगह-जगह शरबत, फल व पानी के काउन्टर लगाऐ गए थे तथा यग मे बने जजमान उपेन्द्र मिश्रा शिवजी साह झ्द्रदेव चतुरबेद और आदी लोग कलस लेकर पुरी दुरी पैदल ही तय किये।
यज्ञकर्ता राम जानकी मठ के महंथ श्री हीरनरायण दास जी ने बताया कि रूद्र महायज आज 2O फरवरी से शुरू होकर 28 फरवरी तक अनवरत चलेगा। इसमें प्रवचन के लिए श्री श्री 1O8 श्री राघव दास जी अयोध्या जी से एव डा० हरीनरायण शास्त्री जी जमुकासमीर से आऐ है। साथ ही मथुरा वृदांवन से रामलिला एव रासलिला भी आया है।
कलश यात्रा के दौरान पुर्व सांसद काली प्रसाद पाण्डेय, मुन्ना मिश्रा, राकेश सिह, जयराम गुप्ता, पुर्व मुखिया बलिराम सिह, डा० मुखी सिह, पुर्व प्रमुख्य रबीप्रकाश मणि त्रिपाठी, जलेन्द्र मिश्रा, राजु कुमार एव हजारों की संख्या में श्रद्धालु भक्त गण मौजूद रहे।