गोपालगंज

गोपालगंज के उचकागांव में देवर ने भाभी को निर्वस्त्र कर पीटा , थाने में प्राथमिकी दर्ज़

गोपालगंज जिला के उचकागांव थाने के दवनापट्टी गांव में एक देवर द्वारा रिश्ते को शर्मसार करते हुए भाभी को अर्धनग्न कर पीटने का मामला सामने आया है। मामले को लेकर पीड़िता द्वारा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

पीड़िता लालसा देवी ने आरोप लगाया है कि वह अपने घर में काम कर रही थी। इसी दौरान ससुर, देवर तथा देवरानी आकर उसके साथ गाली-गलौज करने लगे। महिला ने गाली-गलौज से मना किया तो देवर विजय राम ने साड़ी खींच लिया। जिससे वह अर्धनग्न हो गई तथा निर्वस्त्र होने की स्थिति में आ गई। वही ससुर ने बेरहमी से उसके साथ मारपीट शुरु कर दिया गया। पीड़िता को बचाने गई उसकी बेटी पर भी हमला कर लोगों ने उसे घायल कर दिया। घटना को लेकर ममता देवी, विजय राम को अरोपित बनाकर प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!