गोपालगंज

गोपालगंज के बरौली में अज्ञात युवक का शव बरामद, गोली मार कर हत्या की आशंका

गोपालगंज जिला के बरौली थाना क्षेत्र के माड़नपुर गांव के समीप गंडक नहर के पास शनिवार की शाम सड़क के किनारे से पुलिस ने अज्ञात युवक के शव को बरामद किया। शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी। ऐसी आशंका जतायी जा रही है कि युवक की गोली मार कर हत्या करने के बाद शव को अपराधियों ने सड़क किनारे फेंक दिया था। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल में भेज दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार बरौली थाना क्षेत्र के माड़नपुर गांव के समीप शनिवार की शाम लोगों ने सड़क किनारे शव पड़ा देखा। शव को देखने के बाद लोगों की होश उड़ गयी। आनन फानन में घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी। घटना की सूचना पर बरौली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जा में ले लिया है। युवक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस शव की पहचान कराने में जुटी है।

स्थानीय ग्रामीणों ने बताया की शव मिलने से पहले गोली की आवाज सुनी गयी थी, लेकिन लोगों को अंदाजा नहीं था कि हत्या की गयी है। शव मिलते ही लोगों ने तुरंत इसकी जानकारी बरौली पुलिस को दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया तथा काफी देर तक शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया। बावजूद इसके शव की शिनाख्त नहीं हो सकी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!