गोपालगंज

गोपालगंज में घर से बुलाकर नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म, 6 लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज

गोपालगंज जिला के विश्वंभरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से एक नाबालिग लड़की को घर से बुलाकर ले जाने के बाद उसके साथ दुष्कर्म किया गया। घटना को लेकर न्यायालय के आदेश पर गुरुवार को थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई।

दर्ज प्राथमिकी में पीड़ित लड़की के पिता ने आरोप लगाया है कि उन्हीं के गांव की एक लड़की उनके दरवाजे पर पहुंची तथा उनकी 16 वर्षीया पुत्री को किसी काम के बहाने घर से बुलाकर ले गई। काफी समय बीतने के बाद भी जब उनकी पुत्री घर नहीं लौटी तो उसकी खोजबीन शुरू की गई। काफी तलाश के बाद भी उनकी लड़की के बारे में कोई भी सुराग नहीं मिला। अभी वे अपनी पुत्री की खोजबीन कर ही रहे थे कि उनकी पुत्री अचानक गांव के बाहर बेहोशी की अवस्था में मिली। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्होंने आरोप लगाया है कि होश में आने के बाद उनकी पुत्री ने बताया कि गांव के ही सूरज बैठा ने गांव से बाहर ले जाने के बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना को लेकर थाने में दर्ज प्राथमिकी में सूरज बैठा तथा प्रभु बैठा सहित छह लोगों को नामजद आरोपित बनाया गया है। घटना की प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!