गोपालगंज

गोपालगंज के सिधवलिया में प्रखंड प्रमुख ने पंचायात सचिव पर घोटाला करने का लगाया आरोप

गोपालगंज जिले के सिधवलिया प्रखंड के प्रमुख ने बुधसी पंचायत मे अंगनबाडी केन्द्र संख्या बतीस (32) का भवन अधुरा रहने पर नाराजगी जतायी है। प्रमुख संगीता देवी ने पंचायात सचिव पर घोटाला करने का आरोप लगाया है। इस मामले मै बीडीओ को पत्र लिखकर बुधसी पंचायत के दो पुर्व पंचायत सचिवो पर प्राथमीकी दर्ज कराने की मांग की है।

प्रखंड प्रमुख संगीता देवी ने जिलाधिकारी और बीडीओ को आवेदन भेजकर आरोप लगाया है की अंगनबाड़ी केन्द्र का काम पुर्ण रुप से नही हो सका जिसके कारण ठंड व बरसात में छोटे-छोटे बच्चे खुले असमान की नीचे पढने को विवश है। इस अंगनबाड़ी केन्द्र में ना ही दरवाजा है और ना ही खिड़की है। सिधवलिया प्रखंड के प्रमुख संगीता देवी ने कहा की मामले में जाच के पुर्व मे पत्र भी लिखा गया था। लेकिन अबतक करवाई नही हुई है। वर्तमान मे पदास्थापीत पंचायत सचिव को अभिलेख व प्रभार नही मीलने का आरोप लगाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!