गोपालगंज

गोपालगंज नगर थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग जगह से मिला अज्ञात शव, इलाके में सनसनी

गोपालगंज नगर थाना क्षेत्र के इन्दरवां बैरम गावँ के समीप रेलवे ट्रैक पर 70 वर्षीय वृद्ध व्यक्ति का शव मिला। शव मिलने से इलाके में हड़कम्प मच गया। कुछ ही देर में वहां भीड़ जमा हो गई। लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस कर्मियों ने आसपास के लोगों की मदद से शव की पहचान कराने की कोशिश की। काफी प्रयास के बाद भी शव की शिनाख्त नहीं हो पाई।

वही दूसरी तरफ गोपालगंज नगर थाना क्षेत्र के रेलवे स्टेशन के समीप तलाब से एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव को देखने से मृतक की आयु करीब 30 वर्ष प्रतीत होती है। ऐसी आशंका है कि इसकी हत्या कहीं और कर शव यहां फेक दिया गया है।

गौरतलब है की एक ही दिन में नगर थाना क्षेत्र से दो अज्ञात शव मिलना पुरे इलाके में एक चर्चा का विषय बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!