गोपालगंज

गोपालगंज के डुमरिया घाट महासेतु पर सात घंटे तक लगा रहा जाम, यातायात रहा ठप

गोपालगंज जिला के बैकुंठपुर प्रखंड के डुमरिया घाट नारायणी नदी के महासेतु पर मंगलवार को एक लोडेड वाहन फंसने से करीब सात घंटे तक पुल सहित फोरलेन एनएच 28 पर महाजाम लगा रहा। पूर्वी चंपारण जिले के कोटवां से लेकर गोपालगंज जिले के महम्मदपुर मोड़ तक 14 किलोमीटर लंबे जाम से शीतलहर के बीच यात्री एवं माल वाहक वाहनें सात घंटे तक फंसी रही।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अगले सुबह करीब पांच बजे डुमरिया घाट महासेतु के बीचो-बीच बंगाल से उत्तर प्रदेश की ओर जा रहे मालवाहक ट्रक तकनीकी खराबी के कारण पुल के ठीक बीचोंबीच खराब हो कर फंस गई। जिसके कारण बारह बजे तक लंबा जाम लग गया। हालांकि जाम की सूचना मिलते ही महमदपुर थानाध्यक्ष मनोज कुमार साह व पूर्वी चंपारण जिले के डुमरियाघाट थानाध्यक्ष अभिनव कुमार ने पुलिस बल के साथ पहुंच कर पुल के दोनों तरफ जाम हटाने के लिए मशक्कत शुरू कर दी। घंटों प्रयास के बावजूद दोपहर में महासेतु पर वाहनों का आवागमन शुरू हो सका। हालांकि सात घंटे तक जाम रहने के कारण देर शाम तक परिचालन अस्त-व्यस्त रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!