गोपालगंज

गोपालगंज में बाल विवाह व दहेज उन्मूलन के समर्थन में कल बनेगी मानव श्रृंखला, तैयारियाँ पूरी

गोपालगंज समेत पुरे बिहार में बाल विवाह व दहेज उन्मूलन के समर्थन में 21 जनवरी को मानव श्रृंखला बनेगी। गोपालगंज में 21 जनवरी को 413 कि मी लंबी मानव श्रृंखला प्रस्तावित है। मानव श्रृंखला बनाए जाने के लिए प्रशासनिक स्तर परत तैयारियां अंतिम दौर में पहुंच गई है। रविवार को दोपहर 12:00 बजे से 12:30 बजे तक 30 मिनट के लिए इस मानव श्रृंखला का आयोजन किया जाएगा। इस मानव श्रृंखला में करीब 12 लाख लोगों के शामिल होने की संभावना है। इतनी लंबी मानव श्रृंखला भी अपने आप में एक रिकॉर्ड होगा।

गोपालगंज में गत वर्ष मद्य निषेध को लेकर जिले में तीन सौ किलोमीटर लंबी मानव श्रृंखला बनाई गई थी। लेकिन इस बार इसे बढ़ाकर 413 किलोमीटर किया गया है। 413 किलोमीटर लंबी इस मानव श्रृंखला में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने की कवायद के तहत गांव-गांव में प्रचार प्रसार का कार्य तेज कर दिया गया है। ताकि इस कार्यक्रम में करीब 12 लाख से भी अधिक लोगों को जोड़े जाने का लक्ष्य प्राप्त किया जा सके।

मानव श्रृंखला बनाए जाने के समय निर्धारित किए गए रूट पर बड़े वाहनों का परिचालन पूर्ण रूप से बंद रहेगा। इसकी वजह से जिला में सुबह 11 बजे से दोपहर के 2 बजे तक करीब 3 घंटे के लिए वाहन परिचालन बंद कर दिया जाएगा। हालाकि एंबुलेंस, फायर ब्रिगेट, पानी के टैंकर, प्रशासनिक वाहन, मीडिया वाहन इत्यादि के लिए वैकल्पिक मार्गों की व्यवस्था और आने-जाने की अनुमति दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!