गोपालगंज

गोपालगंज में मानव श्रृंखला को सफल बनाने को लेकर शहर में निकाली गई पदयात्रा

बाल विवाह और दहेज उन्मूलन को लेकर गोपालगंज शहर में आज पद यात्रा रैली निकाली गई। 21 जनवरी को राज्यव्यापी आहूत विशाल मानव श्रृंखला निर्माण की सफलता सुनिश्चित करने के लिए ये पद यात्रा निकाली गई। शहर में निकाली गई पद यात्रा का नेतृत्व गोपालगंज डिएम राहुल कुमार ने किया। जिसमे जीविका दीदी, आशा कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका, एएनएम, सरकारी कर्मी, समाजिक संगठन, सरकारी व विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने आदि ने सक्रिय रूप से भाग लिया। पदयात्रा शहर के मिंज स्टेडियम से मौनिया चौक, कैलाश होटल होते हुए ब्लॉक मोड़, थाना चौक, मौनिया चौक, पुरानी चौक, घोष मोड़, अंबेदकर चौक व पोस्ट ऑफिस चौक होते हुए मिंज स्टेडियम पहुंचा।

पद यात्रा के पश्चात पदयात्रा में शामिल तमाम लोगों ने मिंज स्टेडियम में मानव श्रृंखला का पूर्वाभ्यास भी किया। लोगों को संबोधित करते हुए डिएम राहुल कुमार ने लोगों से बाल विवाह और दहेज प्रथा जैसी सामाजिक कुरीतियों को दूर करने के लिए तहे दिल से संकल्पित होने की जरूरत होने की बातें कही। 21 जनवरी को आहूत विशाल मानव श्रृंखला निर्माण में अधिकाधिक संख्या में भाग लेकर इसे सफल बनाने की अपील इन्होंने उपस्थित लोगों किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!