गोपालगंज

गोपालगंज में एबीवीपी ने धूम धाम से मनाया स्वामी विवेकानंद की 155 वीं जयंती

गोपालगंज शहर के ऐ. के कॉमर्स शिक्षण संस्थान में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा स्वामी विवेकानंद जी का जयंती मनाया गया। जयंती के अवसर पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी का शुभारंभ नगर अध्यक्ष अमलेश सर एवं पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सन्नी सिंह ने दीप प्रज्वलित कर एवं स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। इस अवसर पर विभिन्न वक्ताओं ने अपना विचार डाला।

प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सन्नी सिंह ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को स्वामी विवेकानंद के आदर्शों पर चलकर अपने देश धर्म और समाज के रक्षा के लिए आगे आना चाहिए,जैसे स्वामी विवेकानंद ने देश को परम वैभव तक पहुचाया वैसे ही आज कल के युवाओं को भी सोचना चाहिए। भारत युवाओ का देश है और स्वामी विवेकानंद को युवाओ पर पूर्ण विश्वाश था कि युवा देश को बदल सकते है। सन्नी सिंह ने कहा कि एक तरफ कन्हैया कुमार उमर खालिद जैसे देश द्रोही है जो देश के टुकड़े टुकड़े करने की बात करते है और एक ओर स्वामी जी का विचार है जो हमे देश को एकता अखंडता को एक शूटर में बांधने को सिखाता है। निर्णय आपको करना है कि आप किसको अपना आदर्श मानते है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता सुंदर जी ने किया और धन्यवाद ज्ञापन रौशन श्रीवास्तव ने किया। मौके पर जिला संयोजक कौशिक सिंह, प्रदेश कार्य समिति सदस्य मुकुल राय, आदित्य सिंह, ददन जी, अभिषेक पांडेय सहित आदि कार्यकता एवं छात्र मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!