गोपालगंज

गोपालगंज जिला में भाजपा ने धूम धाम ने मनाया अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन

गोपालगंज जिला के बैकुण्ठपुर प्रखंड में आज भारतीय जनता पार्टी की ओर से देश रत्न अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन बहुत ही धूमधाम से मनाया। प्रखंड के राजा पट्टी के मंडल के 45 बूथों में से 30 बूथों पर देश रत्न अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन आज मनाया गया बाकी के 15 बूथों पर मंगलवार को अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन मनाया जायेगा। राजा पट्टी के मंडल अध्यक्ष शुभ नारायण सिंह, मीडिया प्रभारी अरविंद पांडे, अरविंद श्रीवास्तव, पंचायत अध्यक्ष ततारपुर व्यास प्रसाद, चंदेश्वर प्रसाद, उपाध्यक्ष मनोज ठाकुर कन्हैया सिंह तथा सभी लोग कार्यकर्ताओं ने बूथों पर जाकर अटल बिहारी वाजपेई का जन्मदिन बहुत ही धूमधाम से मनाया गया साथ में मिठाई का भी वितरण किया गया और सभी जगह निर्णय लिया गया कि हर एक बूथ पर सभी देश रत्न का जन्मदिन मनाया जाएगा।

वही दूसरी तरफ़ सोमवार के दिन पंचदेवरी प्रखंड के बहेरवां बाजार स्थित प्राथमिक विद्यालय में देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिवस लोगों ने बड़े धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर लोगों ने वाजपेयी जी के जीवन पर प्रकाश डाला तथा उनकी लंबी आयु की कामना की। मौके पर अटल सेना के जिलाध्यक्ष टुनटुन तिवारी, अंजलि फार्मर्स प्रोडूसर लिमिटेड कंपनी के डायरेक्टर युगल नारायण तिवारी, महात्मा गांधी पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर प्रमोद कुमार तिवारी तिवारी, कमलाकर मिश्र अक्षयबर,मिश्र सचिन मिश्र, सच्चिदानंद तिवारी, अजय गुप्ता, कृपा शंकर तिवारी, मनीष खरवार प्रदीप गुप्ता टार्जन मिश्र , टुन्नू मिश्र शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!