गोपालगंज

गोपालगंज के मांझा में झोपडी में लगी आग, हजारो की संपत्ति जलकर हुई राख

गोपालगंज जिला का मंझा थाने के शेखटोली गांव में मंगलवार की रात अचानक हुई अगलगी की घटना में करीब 50 हजार की संपत्ति जलकर राख हो गई। वहीं एक गाय भी आग में बुरी तरह झुलस गयी।

बताया जाता है कि मंगलवार की आधी रात सलमा खातून का पूरा परिवार एक साथ अपने झोपड़ी में सोया हुआ था। इस क्रम में अचानक उनकी झोपड़ी में आग लग गई। इसके बाद आग की लपटें उठने लगी। इसको देख सभी सदस्य भागकर घर से बाहर निकल आये। लेकिन देखते ही देखते झोपड़ी जल कर राख हो गया।

इस घटना में अनाज व कपड़ा सहित करीब 50 हजार की संपत्ति जलकर राख हो गई। झोपड़ी में ही बंधी उसकी गाय भी झुलस गयी। गाय को ग्रामीणों ने किसी तरह बाहर निकाला। पीड़ित परिवार आग लगने के कारण को नहीं बता रहे हैं। वहीं अगलगी की सूचना पर मुखिया अशोक कुमार ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवार को एक हजार रुपए की मदद की। ठंड के इस मौसम में पीड़त परिवार को खुले आसमान के नीचे आ जाने से मुश्किलें बढ़ गई हैं। ऐसे में मुखिया ने उन्हें मदद करने का भरोसा दिलाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!