गोपालगंज

गोपालगंज में एनआईए ने लश्कर-ए-तैयबा का एजेंट होने के शक में युवक को किया गिरफ्तार

गोपालगंज के नगर थाना क्षेत्र के जादोपुर चौक के पास से भारतीय खुफिया एजेंसी और सुरक्षा एजेंसी एनआईए ने लश्कर-ए-तैयबा का एजेंट होने के शक में छात्र संगठन एनएसयूआई के कार्यकर्ता धन्नु राजा उर्फ बेदार बख्त को गिरफ्तार किया है। धन्नु राजा सरेया वार्ड न० 1 में अपने ननिहाल में रहता था। वो मूल रूप से सारण जिले के नगर थाना के अखौर निवासी है। धन्नू के पिता का नाम फ़िरोज आलम है।

गौरतलब है की एनआईए ने वाराणसी से सोहैल खान नामक लश्कर एजेंट को गिरफ्तार किया था। उसके पास से अहम स्थानों की तस्वीरें, वीडियो और नक्शे भी मिले थे। पूछताछ के दौरान सोहैल खान से धन्नु की जानकारी मिली थी। जानकारी के आधार पर एनआइए की टीम ने गोपालगंज से धन्नू को गिरफ्तार कर लिया और गिरफ्तार करने के बाद एनआइए की टीम उसे लेकर दिल्ली चली गई है।

गोपालगंज एसपी ने धन्नु राजा की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। इस गिरफ्तारी के बाद से जिले के प्रशासनिक महकमें में भी खलबली मची हुई है। उसकी गिरफ्तारी के बाद बिहार में और भी गिरफ्तारियों की आशंका जतायी जा रही है।

वही एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष चुन्नु सिंह ने बताया की धन्नु न तो पार्टी का सचिव और न ही कार्यकर्ता है। चुन्नु सिंह ने बताया कि पिछले चार साल के रिकॉर्ड में न तो वो एनएसयूआई में ना ही पदाधिकारी और न ही किसी कार्यकर्ता की हैसियत से है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!