गोपालगंज

गोपालगंज में कोहरा बना हादसे का कारण, 6 गाड़ियों का हुआ आपस में टक्कर

गोपालगंज में कोहरे ने कोहराम मचाना शुरु कर दिया है। गोपालगंज में कोहरे के कारण माँझा थाना क्षेत्र के भोजपुरवा गांव के समीप कई गाड़ियां आपस में टकरा गयी जिसमे ट्रक और पिकअप के भिड़ंत में तीन लोग घायल हो गए। सभी घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहा सभी का ईलाज़ चल रहा है। जिसमे एक व्यक्ति के हालत गम्भीर बताई जा रही है। सिवान ज़िला के जामो थाना क्षेत्र के जामो मठिया और भलुही मठिया के तीनो बताए जा रहे है।

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि भलुही मठिया के रहने वाले मोहम्मद रफद्दीन के 40 वर्षीय पुत्र मोहम्मद बाबूज़ान पशुपालन के व्यसाय करते है। इसी व्यसाय में आज सुबह अपने गांव से पिकअप पर बकरियों को लादकर गोपालगंज में बेचने के लिए ला रहे थे।
सुबह में कोहरे के कारण कुछ दिखाई नही दे रहा था। पिकअप के ड्राइवर अजय गिरी ने अपना संतुलन खो दिया। कोहरे के कारण कुछ भी ठीक से ना दिखने की वजह से आगे चल रही ट्रक में जाकर टक्कर मार दिया। टक्कर लगते ही पिकअप ड्राइवर गम्भीर रूप से घायल हो गया। वही ट्रक ड्राइवर मौके को देखते हुए घटनास्थल पर से ट्रक को लेकर फरार हो गया। तभी स्थानीय लोगो ने मदद करते हुए तीनो घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहा सभी का ईलाज़ चल रहा है। सिवान ज़िला के जामो थाना क्षेत्र के जामो मठिया के रहने मुनिलाल गिरी के 30 वर्षीय पुत्र अजय गिरी (ड्राइवर) भलुही मठिया के बकरियों के मालिक मोहम्मद रफ़ीद्दिन के 35 वर्षीय पुत्र मोहम्मद बाबूज़ान और उनके 13 वर्षीय पुत्र सैफ अली घायल हो गए।

घटना की सुचना मिलते ही मौके पर पहुची माँझा थाना ने घटनास्थल से 2 पिकअप और 3 ट्रक को ज़ब्त कर लिया वही एक ट्रक चालक घटनास्थल से ट्रक समेत फरार हो गया। मांझा थाना मामले की जांच में जुट गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!