गोपालगंज

गोपालगंज के फुलवरिया में ज़मीनी विवाद में दो पक्षों में हुई मारपीट, 3 महिला समेत 4 घायल

गोपालगंज जिला के फुलवरिया थाना क्षेत्र के कला मज़ीरवा फकड़पुर गांव में ज़मीनी विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुआ। जिसमें तीन महिला सहित एक पुरुष गम्भीर रूप से ज़ख़्मी हो गए। सभी घायलों को पहले फुलवरिया पीएचसी में भर्ती कराया गया। जहा ईलाज़ करने के बाद गम्भीर हालात को देखते हुए सदर अस्पताल में रेफर किया गया। जहा सभी घायलों का ईलाज़ चल रहा है।

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि फुलवरिया थाना के कला मज़ीरवा फकड़पुर गांव में ज़मीन पर अतिक्रमण करने को लेकर गांव के संजय सिंह और संपत साह के बीच में जमकर मारपीट हुआ है। मारपीट के दौरान दोनों पक्षों से तीन महिला सहित एक पुरुष घायल हो गए।

इधर संजय सिंह के 30 वर्षीय पत्नी सुशीला देवी ने आरोप लगाया की हम अपने ज़मीन पर धान के फुस से पुंज लगा रहे थे। तभी संपत साह ने आकर धान के पुंज को लगाने से मना किया। जब हमलोग पुंज को नही हटाए तब संपत साह ने मेरे साथ पहले गाली गलौज शुरू किया। उसके बाद मेरे और मेरी ननद के साथ मारपीट किया। मारपीट के दौरान संपत साह ने हाथ में लिए कुल्हाड़ी से सर पर मार दिया। सर पर लगने के बाद मैं ज़मीन पर गिर गई। जमीन पर गिरने के बाद गम्भीर रूप से घायल हो गई। घायल सुशीला देवी को स्थानीय लोगो ने फुलवरिया पीएचसी में भर्ती कराया। जहा ईलाज़ के बाद हालत को गम्भीर देखते हुए सदर अस्पताल में रेफर कर दिया। इस घटना में मैं और मेरी ननद गम्भीर रूप से घायल हो गए। मेरे साथ में मारपीट करने वाले संपत साह, सतेंद्र साह, ज्ञानती देवी, फूलवंती देवी ने मिलकर मारपीट किए।

वही दूसरे पक्ष में ज्ञानती देवी ने आरोप लगाया कि हम लोग अपने ज़मीन को अपने कब्ज़े में लेकर उसका बाउंड्री करा दिए है। तभी संजय सिंह के पत्नी सुशीला देवी ने आज धान के फुस के पुंज लगा रही थी। जिसको मना करने पर सुशीला देवी गाली गलौज किया उसके बाद मेरे साथ मारपीट किया। मुझे और मेरे दमाद के साथ जमकर मारपीट किया गया। जिसमें मुझे और मेरे दामाद को मारपीट कर घायल कर दिया। मारपीट के बाद सभी घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिसमे मुझे और मेरे घर के लोगो को चोटें आई। जिसमे संपत साह, सतेंद्र साह और मुझे गम्भीर रूप से घायल हो गए। गायत्री देवी ने बताया कि जयराम सिंह, हरेराम सिंह, सुभाष सिंह, साबित्री कुमारी, ज्योति कुमारी ने मिलकर हमारे साथ मारपीट किए।

खबर लिखे जाने तक दोनों पक्षो के तरफ से किसी भी प्रकार के कोई प्राथमिकीद दर्ज़ नही हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!