गोपालगंज

गोपालगंज के स्कूल में मध्याहन भोजन में अंडा नही मिलने से छात्रों ने किया हंगामा

गोपालगंज थावे में शुक्रवार को राजकीय मध्य विद्यालय बंगरा के छात्र छात्राए ने एमडीएम में अंडा नही मिलने को लेकर जमकर विद्यालय में हंगामा किया।

हंगामा कर रहे छात्र-छात्राओ ने बताया कि हेडमास्टर द्वारा बीभागीय आदेश के आलोक में शुक्रवार के दिन अंडा का वितरण नही किया गया जिसको लेकर छात्रो ने विद्यालय परिषर में हंगामा करते रहे। वही छात्रो का कहना था कि कभी भी मेनू के अनुसार एमडीएम नही बनाई जाती है। आधे पेट खाना खिलाकर हटा दिया जाता है।

वही प्रधानाध्यापक विनोद कुमार शर्मा ने बताया कि शुक्रवार के दिन मेनू में अंडा देने की जानकारी थी। अगले शुक्रवार से अंडा खिलाया जाएगा। साथ ही प्रखंड के कई विद्यालयो में भी शुक्रवार के दिन छात्रो को अंडा नही दिया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!