गोपालगंज में नोटबंदी के एक साल पुरे होने पर विपक्ष ने मनाया काला दिवस
नोटबन्दी के एक साल पूरे होने पर विपक्षी राजनीतिक दलों द्वारा अलग अलग जगहों पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। बुधवार को विपक्षी पार्टियों ने शहर में प्रदर्शन रैली व धरना के माध्यम से विरोध जताया। कांग्रेस एवं राजद ने एक वर्ष पुर्व भाजपा सरकार द्वारा देश में किए गए नोटबन्दी के लिए प्रधानमंत्री मोदी को दोषी ठहराया।
कार्यक्रम में राजद के जिलाध्यक्ष रेयाज़ुल हक़ उर्फ़ राजू के नेतृत्व में राजद कार्यकर्ताओं की उपस्थिति मे सरकार के विरोध प्रदर्शन के दौरान जिलाध्यक्ष ने कहा कि देश में नोटबंदी लागू किए जाने का एक साल पूरा होने जा रहा है इस मामले में राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लालू प्रसाद ने इस से होने वाले दुष्परिणामों की ओर देश का ध्यान आकृष्ट किया था जो सही साबित हुआ सरकार के इस फैसले से आम लोगों की हुई परेशानी के विरोध स्वरूप राजद सहित विभिन्न राजनीतिक दलों द्वारा नोटबंदी के 1 वर्ष पूरा होने पर हम सरकार का विरोध कर रहे हैं। प्रधानमंत्री ने नोटबंदी लागू करते वक्त देश की जनता से कई तरह के लोकलुभावन वादे किए थे परंतु 1 वर्ष बीत जाने के उपरांत अपने किए गए वादों को सरकार पूरा नहीं कर सकी।
वही जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में विरोध प्रदर्शन में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कांग्रेस के जिला अध्यक्ष इफ्तेखार हैदर ने कहा कि नोटबंदी के कारण रोजगार समाप्त हो गए। उद्योग बंद पड़े हैं। विदेशी निवेश कम हो गया। निर्यात घट गया है। भाजपा की सरकार ने अपने दल और कार्यकर्ताओं के काला धन को सेव करने के लिए और उत्तर प्रदेश जैसे बड़े राज्यों के चुनाव परिणाम को प्रभावित करने के लिए नोटबंदी का तानाशाही फैसला देश की जनता पर थोप दिया था।