गोपालगंज

गोपालगंज के बरौली में नवविवाहिता की हुई अकस्मित मौत, सदमे में पूरा परिवार

गोपालगंज जिला के बरौली थाना क्षेत्र के सिसई गांव में छठ पूजा की तैयारी करने के दौरान एक नवविवाहित महिला अचानक अचेत होकर गिर गई। आनन-फानन में परिजनों ने बरौली पीएचसी में इलाज के लिए भर्ती कराया।
जहाँ डॉक्टरों ने नवविवाहित महिला को मृत घोषित कर दिया।

गौरतलब है कि जिला के बरौली थाना के सिसई गांव निवासी मुकेश महतो की 19 वर्षीय पत्नी काजल देवी सुबह घर में खाना बनाई।
जिसके बाद सभी घरवालो को खाना खिलाया फिर अंत में अपने पति के साथ में खाना खाई। उसके बाद छठ पूजा के तैयारी में लग गई। छठ पूजा में छठ के दिन छठ व्रत रखने वाली महिलाएं चूल्हा बनाकर पूजा के लिए पकवान तैयार करती है। उसी चूल्हा को बना रही थी की तभी अचानक से बेहोश होकर गिर गई।

परिजनों ने तत्काल उसे पहले बरौली पीएचसी ले गए जहां डॉक्टर ने ईलाज़ करने के बाद उसे वही पर मृत घोषित कर दिया। लेकिन घरवाले यह मानने को तैयार नही थे। फिर काजल देवी को परिजनों ने सदर अस्पताल लेकर पहुचे। जहा डॉक्टर ने काजल देवी को मृत घोषित कर दिया।

काजल देवी के आकस्मित मृत्यु से पूरा परिवार सदमे में है। सभी के मन में बस यही सवाल है की अचानक आखिर कैसे मौत हो गयी। परिजनों की माने तो पति-पत्नी के बिच काफी मधुर सम्बन्ध था। मारपीट तो दूर की बात है दोनों के बिच कहा-सुनी तक नहीं होती थी। मृत काजल देवी के पति मुकेश महतो दो दिन पूर्व ही बाहर से कमाकर पर्व मानाने अपने घर वापस आया था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!