गोपालगंज

गोपालगंज के मांझा से सिवान जाने के क्रम में बोलेरो हुई दुर्घग्रग्त, आधा दर्जन सवारी घायल

सिवान जिला के नौतन थाना के खालवा गांव के खलवा नहर के समीप एक मोटरसाइकिल को बचाने के क्रम में ड्राइवर ने अपना संतुलन खो दिया। जिससे बेलोरो पलट गई। बेलोरो पलटने से उसमे सवार आधा दर्जन यात्री घायल हो गए। सभी घायल यात्रियों को गोपालगंज के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहाँ इन सभी का ईलाज़ चल रहा है।

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि गोपालगंज जिला के माँझा थाना के पुरैना गांव से आज शाम को सिवान जिला के नौतन थाना के खलवा गांव के सनातन धर्म के आश्रम में दीप जलाने कुछ लोग जा रहे थे। सनातन धर्म के आश्रम के लिए जाते समय जैसे ही सिवान जिला के नौतन थाना के खलवा गांव के नहर के पास अभी पहुंचे हुए थे कि अचानक सामने एक मोटरसाइकिल दिख गई। मोटरसाइकिल को बचाने के दौरान ड्राइवर ने अपना संतुलन खो दिया। जिससे बेलोरो पलट गई। बेलोरो पलटने से उसमे एक दर्जन लोगों में से आधा दर्जन सवारी घायल हो गए। सभी घायलों को सदर अस्पताल गोपालगंज में भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज चल रहा है। घायलों में मुख्य रूप से गांव के ही देव कुमार यादव की 50 वर्षीय पत्नी छठी देवी, छोटेलाल माँझी के 48 वर्षीय पत्नी राजमती देवी घायल हुई है। अन्य सभी घायलों को मामूली रूप से चोटे आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!