गोपालगंज

गोपालगंज में बाल विवाह एवं दहेज़ उन्मूलन सबंधित अभियान का हुआ शुभारम्भ

प्रदेश में पूर्ण शराबबंदी के बाद एक बार फिर समाज में कोढ़ की तरह व्याप्त दो सामाजिक बुराइयों बाल विवाह और दहेज प्रथा के खिलाफ आम जनमानस एकजुट हो गए हैं। गांधी जयंती के अवसर पर गोपालगंज में बाल विवाह और दहेज प्रथा के खिलाफ बड़ा अभियान शुरू किया गया। गोपालगंज में जिला पदाधिकारी राहुल कुमार की अध्यक्षता में शहर में स्थित अम्बेडकर भवन में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर शपथ ली कि आज से न दहेज लेंगे और न देंगे। साथ ही बाल विवाह को रोकेंगे।

इस अवसर पर जिला पदाधिकारी राहुल कुमार द्वारा उपस्थित लोगो को संबोधित करते हुए बताया गया की कम उम्र की शादी और दहेज़ का लेन-दें एक सामाजिक बुराई और कानूनी अपराध है। अतः इसे रोकने हेतु समाज के सभी वर्गों को एक साथ आना होगा एवं इस बुराई से लड़ने के लिए एक अभियान चलने की आवश्यकता है। जिला प्राधिकारी द्वारा बताया गया की आज 2 अक्टूबर 2017 को गोपालगंज जिलान्तर्गत सभी सरकारी कार्यालय/गैर सरकारी कार्यालय/सभी स्कूल सहित अन्य प्रतिष्ठानों के कार्यालय प्रधान एवं उनके अधीनस्थ सभी कर्मियों के द्वारा उक्त बुराई से लड़ने हेतु शपथ लिया गया है। भविष्य में इसे जन आन्दोलन का रूप देने हेतु आवश्यक कारवाई की जायगी।

मौके पर पुलिस अधीक्षक, उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी सहित अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!