गोपालगंज में बड़ी ही धूम-धाम से मनाया गया विजयदशमी का पर्व
बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक विजयदशमी पर्व शनिवार को गोपालगंज में धूमधाम से मनाया गया। गोपालगंज के जादोपुर मोड़ नेशनल हाईवे 28 पर आज शनिवार को दशहरा के मौके पर रावण दहन का आयोजन किया गया। कार्यक्रमों में लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। कई स्थानों पर मेले भी आयोजित किए गए।
रावण दहन कार्यक्रम में सदर विधायक सुभाष सिंह, जदयू नेता परुषोतम्म, पूर्व जदयू जिलाअध्यक्ष सदानन्द सिंह, पूर्व चेयरमैन बबलू पांडेय, सामाजिक कार्यकर्ता बाबू भाई सहित कई महत्वपूर्ण अतिथि मौजूद थे। जादोपुर मोड़ पर शाम के 6:30 बजे रावण दहन की प्रक्रिया पूरी की गई। इस दौरान जमकर आतिशबाजी की गई।
गोपालगंज जिला में दस दिन का महापर्व दशहारा शांतिपूर्ण रहा है। इस बार पूरे जिले में कई जगह लाइसेंसी दुर्गा पूजा मनाया गया। जिला में शांतिपूर्ण दशहारा बिताने के लिए पुलिस अधीक्षक मृत्युंजय कुमार, एसडीपीओ मनोज कुमार, डीएसपी विभास कुमार समेत कई पदाधिकारीयों ने समय-समय लगभग जिला के सभी पंडालों पर जाकर लोगो से मिले और शांतिपूर्ण दशहारा बिताने के लिए कहा गया था और आज पूरे जिले में महापर्व दशहारा शांतिपूर्ण सम्पन्न हो गया।
क्यों मनाया जाता है दशहरा
हिंदू मान्यता के अनुसार आज ही के दिन भगवान श्रीराम ने लंका में 9 दिनों तक लगातार चले युद्ध के बाद अंहकारी रावण को मारा था और माता सीता को उसकी कैद से मुक्त कराया था। वहीं इसी दिन मां दुर्गा ने महिषासुर का संहार भी किया था इसलिए भी इसे विजयादशमी के रुप में मनाया जाता है। आज मां दुर्गा की प्रतिमा का भी विसर्जन किया जाएगा।