गोपालगंज

गोपालगंज के बैकुंठपुर में तालाब में नहाने के क्रम में 10 वर्षीय लड़का के डूबने से हुई मौत

गोपालगंज जिला के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के खैरा आजम गांव के चवर में स्थित पोखरा में नहाने के दौरान दस वर्षीय बालक लोकेश कुमार की डूबने से मौत हो गयी।

गौरतलब है कि आज बैकुंठपुर थाना के ख़ैरा आज़म गाँव निवासी सुदीश रॉय का 10 वर्षीय पुत्र लोकेश कुमार दोस्तों के साथ उसी गाँव में स्थित चँवर के तालाब में नहाने गया था। जिसमे वह अपने दोस्तों के साथ नहाते नहाते कुछ आगे तालाब में चला गया। जिसमे उसके दोस्त तालाब के किनारे नहा रहे थे। वह नहाने के क्रम में भूल गया कि तालाब की गहराई बहुत है। वह अभी कुछ समझ पाता कि गहरे तालाब में डूबने लगा। अपने दोस्तों से बचाने के लिए गुहार लगाने लगा। लेकिन तालाब की गहराई इतनी थी की उसके दोस्त डर से उसे बचाने के लिए तालाब में नही उतर सके। लेकिन उसके दोस्तों ने शोर मचाना शुरू कर दिए। शोर सुनकर गाँव वाले तालाब की ओर दौड़े। जैसे तैसे करके उसको बाहर निकाला गया। उसके बाद घर वालो उसको डॉक्टर के पास ले गए। जहा डॉक्टर ने गंभीर हालत को देखते हुए सदर अस्पताल में रेफर कर दिया। सदर अस्पताल में ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घर वालो का रो रो कर बुरा हाल हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!