शिवहर

शिवहर सदर अस्पताल में डॉक्टर की लापरवाही से गर्भवती महिला की हुई मौत

शिवहर: शिवहर सदर अस्पताल में आज एक डॉक्टर की लापरवाही से गर्भवती महिला की सुबह में मौत हो गयी। मृत महिला धनहारा डुमरी कटसरी निवासी अशोक साह की 35 वर्षीय पत्नी संगीता कुमारी थी। मृत महिला के पति अशोक साह ने डॉक्टर सदर अस्पताल के डॉक्टर मेहंदी हसन पर आरोप लगाते हुए कहा है कि डॉक्टर मेहंदी हसन ने मेरी पत्नी को बीती रात 10 बजे से आज सुबह तक अस्पताल में ही रोक कर रखा और उन्होंने कहा था कि कुछ नही होगा लेकिन अचानक उन्होंने रेफर करने को कहा, तब हमलोग अंदर कमरे में जाकर देखा तो मेरी पत्नी संगीता कुमारी की मृत्यु हो चुकी थी।

सदर अस्पताल शिवहर में मृतक महिला के परिजनों द्वारा जमकर हंगामा किया गया। मृत महिला के पति अशोक साह ने डॉक्टर मेहंदी हसन पर आरोप लगाते हुए कहा है कि डॉक्टर मेहंदी हसन ने मेरी पत्नी को मार डाला वही मेरे पत्नी के मृत्यु के जिम्मेदार है। वहीं ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर टीपी सिंह से पूछे जाने पर उन्होंने ने कहा की वो इस मामले में कुछ भी नहीं जानते है बेहतर होगा की डॉक्टर मेहदी हसन से ही पूछिए। जब डॉक्टर मेहंदी हसन से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि मृत्यु किसी के हाथ में नहीं है उसको मरना था वह मर गई, इसमे हमलोग क्या कर सकते है।

मृत महिला के उग्र परिजनों ने डॉक्टर के टेबुल पर रखी तमाम डायरी एवं कागज समेत कई कागजात फाड़कर अस्पताल परिसर में फेंक दिए। उसके बाद शव वाहन का अस्पताल के मुख्य द्वार के सामने गाड़ी का हवा निकाल दिया। अस्पताल के चंद कदमो की दूरी पर थाना है लेकिन पुलिस पांच घंटे बाद पहुंची। पुलिस ने लोगों को समझाने की कोशिश की लेकिन किसी ने पुलिस की एक न मानी। उग्र परिजनों ने महिला के शव को वाहन से निकालकर अस्पताल परिसर में रखकर जमकर हंगामा किया। दूसरी तरफ़ अस्पताल के सभी डॉक्टर अस्पताल छोड़कर भाग निकले थे। पुलिस के काफी मसक्कत और जल्द से जल्द करवाई करने का आश्वासन दिया तब जा कर उग्र परिजन शांत हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!