गोपालगंज

गोपालगंज में ईद की रही धूम, डीएम एवं एसपी ने दी जिलावासियो को शुभकामनाएं

रमजान के पाक महीने के बाद आज राजधानी गोपालगंज सहित पूरे देश में ईद का त्यौहार पूरे जोश और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। सुबह से लोग मस्जिदों में नमाज अदा करने एकत्र हो गए और देश तथा प्रदेश में खुशहाली के साथ ही साथ अमन-चैन की दुआ की।

गोपालगंज के दरगाह रोड स्थिति ईदगाह में सुबह आठ बजे हजारों की संख्या में अक़ीदतमंदो ने नमाज़ अदा की। नमाज के बाद अल्लाह ताला से बीमार और दुश्वारियों में फंसे लोगों के लिए दुआ की गई। मुल्क की हिफाजत और एकता की ऊपर वाले से दुआ की गई। इस मौके पर गोपालगंज डीएम राहुल कुमार, एसपी रविरंजन कुमार, जदयू प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद पटेल समेत कई पदाधिकारी भी ईदगाह पर पहुंच कर लोगों का इस्तकबाल किया। इस दौरान डीएम राहुल कुमार ने जिलावासियो को ईद की बधाई दी। डीएम राहुल कुमार ने कहा कि देशभर के लोगों को ईद की बधाइयां। ईद का त्योहार प्यार, मिलन और एकता को दर्शाता है।

ईदगाह के बाहर सड़क पर मेले जैसा माहौल रहा। गुब्बारे, चाट पकौड़े की दुकानें सजीं थीं। अपने परिजनों के साथ आए बच्चे बच्चियों का झुंड मेले का मजा ले रहा था। ईद के त्योहार के साथ ही महीने भर से चला आ रहा रमजान का पाक महीना भी कल खत्म हो गया। गोपालगंज की सड़के, बाज़ार और सिनेमाघर आज गुलज़ार हो गए है। छोटे से छोटा लोग भी ईद की खुशी मनाने में मग्न है। अपनी रोज की रोजी की चिंता न कर सभी ईद के जश्न में डूबे है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!