गोपालगंज में गंडक नदी पर बाढ़ नियंत्रण बाध कार्य करने के दौरान ट्रेक्टर पलटने से मजदूर की हुई मौत
गोपालगंज जिला के जादोपुर थाना क्षेत्र के जादोपुर गांव का एक किसान मंगलवार की सुबह ट्रैक्टर पलटने से दब गया। घायलावस्था में उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल गोपालगंज लाया जा रहा था। इसी दौरान किसान ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
मिली जानकारी के अनुसार जादोपुर गांव निवासी अमर तिवार के पुत्र जय प्रकाश तिवारी मंगलवार की सुबह अपनी ट्रैक्टर से खेत जोतने के लिए जा रहे थे। सारण बांध पर ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दौरान जय प्रकाश तिवारी ट्रैक्टर के नीचे दब गये। जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलावस्था में उन्हें किसी तरह ट्रैक्टर के नीचे निकाला गया। इसके बाद आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर जाया जा रहा था। इसी दौरान किसान ने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। स्थानीय पड़ोसी व रिश्तेदार शोकाकुल परिवार को ढाढ़स बंधा रहे है।