गोपालगंज

गोपालगंज के राजद कार्यकर्ताओं द्वारा धूम-धाम से मनाया गया लालू प्रसाद यादव का 70वां जन्मदिन

राष्ट्रीय जनता दल के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने रविवार को राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का जन्म दिवस मनाया। कार्यकर्ताओं ने कैंडिल जलाकर केक काटा साथ ही साथ जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए एक दूसरे को केक खिलाया। कार्यकर्ताओं ने लालू प्रसाद का 70 वां जन्म दिवस मनाया। लालू को बधाई देते हुए उनके दीर्घायु की कामना की।

साथ ही वहां उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए राजद जिलाध्यक्ष रियाजुल हक़ ने कहा कि राजद सुप्रीमो हमेशा गरीब, दलित एवं अल्पसंख्यकों के हक की लड़ाई लड़ते रहें हैं। गरीबों, दलितों व अकलियतों के मसीहा लालू यादव ने हमेशा इनकी उत्थान के दिशा में कार्य किया। बिहार में सामाजिक सद्भाव कायम कर एक मिसाल स्थापित की। आज बिहार ही नहीं देश को उनके नेतृत्व की जरूरत है। ताकि देश में सांप्रदायिक ताकत पनप नहीं सके। हम उनकी लंबी उम्र की कामना करते हैं ताकि गरीबों का संघर्ष जारी रहे।

कार्यक्रम के अंत में राजद जिलाध्यक्ष रियाजुल हक़ की उपस्थिति में राजद नेताओं ने बैठक भी की। इसमें मुख्य रूप से संगठन की मजबूती, गांव-गांव तक राजद कार्यकर्ताओं की संख्या बढ़ाने, पंचायत स्तर पर संगठन को मजबूत करने आदि पर बल दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!