गोपालगंज

गोपालगंज के कई थानों में नये थानाध्यक बनाये गये, 23 सहायक अवर निरीक्षकों का भी हुआ तबादला

अपराध नियंत्रण एंव प्रशासनिक दृष्टिकोण से पुलिस कप्तान रविरंजन कुमार ने एक दर्जन पुलिस पदाधिकारियों को तबादला किया है।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी से पुलिस केन्द्र में तैनात संजय कुमार को गोपालपुर का थानाध्यक्ष, ब्रज भूषण सिंह को थावे थानाध्यक्ष, मो खलिल को बरौली का थानाध्यक्ष, राजीव नंदन सिन्हा को उचकागांव,धन्नजय कुमार को कटेया थानाध्यक्ष और लक्ष्मी नाराणय महतो को श्रीपुर ओपी का थानाध्यक्ष बनाये गये।

इसी प्रकार उचकागांव थाना अध्यक्ष अनि अनिल कुमार को पुलिस केन्द्र, अनि अवधेश कुमार यादव को उचकागांव, अनि इन्द्रजीत कुमार को हथुआ और अनि निर्भय कुमार को मीरगंज थाना में योगदान करने का आदेश दिया है। इसके साथ पुलिस कप्तान ने  विभिन्न थानों में पुलिस की कमी को देखते हुए 23 सहायक अवर निरीक्षकों को पदस्थापना किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!