विदेश

विवादित इस्लामिक उपदेशक जाकिर नाइक को मिली साऊदी अरब की नागरिकता

विवादिक इस्लामिक उपदेशक जाकिर नाइक को साऊदी अरब की नागरिकता मिल गई है। जाकिर नाइक को साऊदी अरब की नागरिकता मिलने की खबर एक अंग्रेजी न्यूज चैनल ने की है। गौरतलब है कि नाइक ने इंटरपोल से बचने के लिए साऊदी अरब से नागरिकता दिए जाने का आग्रह किया था। नाइक के एनजीओ इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन (आईआरएफ) पर सरकार ने रोक लगा रखी है। कुछ दिन पहले एक कोर्ट ने नाइक के एनजीओ पर रोक के फैसले को बरकरार रखा था।

51 वर्षीय जाकिर नाइक गिरफ्तारी से बचने के लिए एक वर्ष पहले ही भारत छोड़ गए थे। जाकिर नाइक के भड़काउ भाषणों का खुलासा उस वक्त हुआ था जब जब ढाका आतंकवादी हमले के कुछ हमलावरों ने दावा किया था कि वे नाइक से प्रेरित थे। ढाका हमले के बाद एनआईए ने नाइक और उसके संगठन इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन के कुछ पदाधिकारियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 153 ए और यूएपीए के तहत मामला दर्ज किया था।   गौरतलब है कि NIA नाइक के खिलाफ रेड कॉनर नोटिस जारी करवाने की तैयारी करवा रही थी। सूत्रों के अनुसार NIA जल्द ही इंटरपोल और सीबीआई को पत्र लिखने जा रही थी। जिसमें नाइक के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने की मांग की जानी है। इस नोटिस के जारी होने के बाद नाइक को दुनिया के किसी भी हिस्से से गिरफ्तार किया जा सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!