देश

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी फूड पॉइजनिंग की शिकायत के बाद गंगाराम अस्पताल में भर्ती

फूड प्वाइजनिंग की शिकायत के बाद कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को इलाज के लिए दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं डॉक्टरों का कहना है कि उन्हें जल्द ही अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अस्पताल के प्रबंधन बोर्ड के अध्यक्ष डीएस राणा ने मंगलवार को बताया कि सोनिया गांधी को भोजन विषाक्तता के कारण रविवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन अब वह स्वस्थ हैं। वहीं डॉक्टरों का कहना है कि उन्हें जल्द ही अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी।

आपको बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पिछले काफी समय से बीमार चल रही हैं। तबीयत ठीक ना होने के चलते वो उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में भी सक्रिय नहीं रही थीं। हाल ही में वो इलाज के लिए विदेश भी गई थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!