बिहार

जीतनराम मांझी की बेटी पर बहू की हत्या कर लाश गायब करने का आरोप, FIR हुई दर्ज

बिहार के पूर्व सीएम जीतन राम मांझी की बेटी सुनैना देवी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। सुनैना पर अपनी बहू की हत्या कर लाश गायब करने का आरोप है। डेल्हा थाने में FIR दर्ज की गई है।

सुनैना देवी के बेटे विक्की की शादी  जहानाबाद के सुगांव के रहने वाले रामदेव मांझी की बेटी सोनी मार्च 2008 में हुई थी। शादी के बाद सब कुछ ठीक चल रहा था। लेकिन  रामदेव मांझी को पता चला कि उसकी बेटी गायब है। जब रामदेव गया  पहुंचे तो पता चला कि  शनिवार की शाम से सोनी का पता नहीं है।

इसके बाद रामदेव मांझी ने सुनैना समेत तीन लोगों के खिलाफ  डेल्हा थाने में FIR  दर्ज कराई है। रामदेव मांझी का आरोप है कि उनकी बेटी सोनी की हत्या कर लाश गायब कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!