गोपालगंज में फिर हुआ गोली कांड !
गोपालगंज में गोली चलाना एक आम बात सी हो गई है। अपराधिक मनोवृिति वाले लोगो के हौसले बुलंद होते जा रहे है और पुलिस का सारा दावा लगातार से झूठा साबित हो रहा है। जहाँ एक तरफ गोली मारकर पूर्व पार्षद के भाई से पैसे लूट लिए जा रहे है तो वही बरौली थाना के नेउरी पिपरा गांव में एक युवक को गोली मार कर घायल कर दिया जा रहा है।लॉ एंड आर्डर जिसके बलबूते नीतीश सरकार की वापसी हुई है आज यह पुरे तरीके से खोखला साबित हो रहा है। बैंक रॉबरी, अपहरण,हत्या जिस तरीके से जिले में बढ़ रहा है यह लोगो डर के माहौल में जीने पर मजबूर कर रहा है।
घटना के बारे में बताया जा रहा है की दो वर्ष पूर्व एक हिन्दू युवक प्रभात कुमार पिता विनोद महतो ने एक मुस्लिम युवती से विवाह कर लिया था तभी से युवती का मामा युवक को हमेशा धमकाता रहता था। कल रविवार की रात अचानक उस युवक और उस युवती के मामा की मुलाकात हो गई जिसके बाद उन दोनों के बीच बहस शुरू हो गई इसी क्रम में युवती के मामा ने बन्दूक निकालकर युवक पर फायरिंग कर दिया जिससे युवक बुरी तरीके से घायल हो गया। वहां मौजूद लोगो ने घटना की सुचना पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर उसे इलाज के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल में भर्ती करवाया। गोली मार युवती का मामा वहां से भागने में सफल रहा। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। अभी तक पुलिस को कोई सफलता हासिल नहीं हुआ है।