गोपालगंज जिला कॉंग्रेस कमिटी का धरना प्रदर्शन !
गोपालगंज जिले में शनिवार को जिला कॉंग्रस कमिटी द्वारा आंबेडकर चौक पर नेशनल हेराल्ड मुद्दे पर धरना प्रदर्शन किया गया।
यह धरना प्रदर्शन नेशनल हेराल्ड मुद्दे पर राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी व उपाध्यक्ष राहुल गांधी को राजनीतिक दुर्भावना से ग्रसित होकर झूठे मुक़दमे में फ़साने के खिलाफ जिला कांग्रेस कमिटी द्वारा किया गया। धरना अम्बेडकर चौक पर प्रदेश प्रभारी विनय चन्द्र श्रीवास्तव व जिलाध्यक्ष इफ़्तेख़ार हैदर की अध्यक्षता में किया गया। इन्होने नेशनल हेराल्ड मुद्दे पर मोदी सरकार की जमकर आलोचना की और इस तरह के राजनीति को कुकृत्य करार दिया।इस धरना प्रदर्शन में कांग्रेस के प्रदेश संगठक प्रेम नाथ राय शर्मा ,राधारमण मिश्रा हरेन्द्र दुबे ,ओमप्रकाश गर्ग ,जुल्फिकार अली भुट्टो, महताब आलम ,विनोद दुबे ,अमरकांत कुंवर ,जयंत गिरी ,ओमप्रकाश यादव ,सत्येन्द्र सिंह ,दीनानाथ यादव व ताहिर हुसैन सहित अन्य कांग्रेसी भी मौजूद थे।