गोपालगंज में प्रेम विवाह रचाने वाली महिला की मौत, ससुराल पक्ष पर लगा आरोप
समाज के ठीकेदारों के आगे फिर हारी मोहब्बत। वह कहते है ना कि जब लोग सामाज के ठीकेदारों का बात मनना शुरू कर देते है तब ऐसे ही घटना को अंजाम दिया जाता है। यह घटना गोपालगंज के 50 किलोमीटर के दूरी पर हुई है। क्या मोहब्बत करना कोई इतना बड़ा जुर्म है। अगर मोहब्बत में कोई लड़का लड़की एक दूसरे के होने के कसमे खाते है, तो इसमें समाज के ठीकेदारों को इतना बुरा क्यों लगता है। हर लोगो को अपने तरीके से जीने का अधिकार है। अगर कोई लड़का किसी लड़की से शादी कर लेता है तो इसमे घर वालो को यह पसंद क्यों नही होती है। वह दोनों एक दूसरे के साथ ख़ुशी से रहना चाहते है तो इन्हें रहने क्यों नही देते है समाज के ठीकेदार।
घटना भोरे थाना के हुस्सेपुर के नवका टोला का है। सरिता देवी उम्र (25) की शादी नौ वर्ष पूर्व में गांव के ही भोला साह पिता ढोडा साह के साथ अपनी मर्ज़ी से की और उसके बाद चार वर्षों तक घर और समाज के ठीकेदारों के डर से घर को छोड़ कर बाहर रहते थे। फिर घर आने से पहले गोपालगंज के कोर्ट में जाकर शादी कर लिए। जिससे भोला साह के घर वाले इससे नाखुश रहते थे। आये दिन जब उसका पति भोला साह घर पर नही रहता था तो उसके घरवाले उसके साथ मारपीट करते थे और कहते थे की अगर मेरा बेटा मेरे मर्ज़ी से शादी किया होता तो बहुत सारा दहेज़ लेकर आता। भोला साह पांच दिन पूर्व ही विदेश गया है। जब घर वालो ने देखा कि अब कोई नही है तो सरिता देवी का गल्ला दबाकर मौत के घाट उतार दिए। सरिता देवी की दो बेटिया है। एक तीन साल की बेटी जिसका नाम पूजा कुमरी है और एक बेटी का नाम प्रीति कुमारी जिसकी उम्र डेढ़ साल की है। सरिता देवी का गल्ला दबाकर मारा गया है। ससुर ढोडा साह, देवर राजकुमार, भसुर नथु साह सहित दो महिला पर प्राथिमिकी दर्ज हुई है।