गोपालगंज

गोपालगंज भाजपा ने भारत रत्न डॉ0 भीम राव अम्बेडकर की 126वीं जयंती धूमधाम से मनाई

गोपालगंज नगर के वार्ड नंबर 10 के दलित बस्ती में भारत रत्न डॉ0 भीम राव अम्बेडकर जी की 126वीं जयंती बहुत धूमधाम से मनाई गयी। कार्यक्रम का शुभारम्भ एमएलसी अदित्यनारायन पांडेय और भाजपा जिला अध्यक्ष विनोद कुमार द्वारा डॉ0 भीव राव अम्बेडकर जी की चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इसके उपरान्त भाजपा के कार्यकर्ताओं के द्वारा बाबा साहब को पुष्प सुमन अर्पित किये गये। माल्यार्पण के बाद एमएलसी अदित्यनारायन पांडेय और भाजपा जिला अध्यक्ष विनोद कुमार समेत गोपालगंज भाजपा कार्यकर्ताओं ने दलित बस्ती के सभी बच्चो के साथ भोजन किया.

एमएलसी अदित्यनारायन पांडेय ने बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि श्री अम्बेडकर जी बाबा साहेब के नाम से लोकप्रिय, भारतीय, विधिवेत्ता, अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ और समाज सुधारक थे। उन्होंने दलित बौद्ध आंदोलन को प्रेरित किया और दलितों के खिलाफ सामाजिक भेद भाव के विरूद्ध अभियान चलाया। श्रमिकों और महिलाओं के अधिकारों का समर्थन किया। वे स्वतंत्र भारत के प्रथम कानून मंत्री एवं भारतीय संविधान के प्रमुख वास्तुकार थे।

जिला अध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि अम्बेडकर विपुल प्रतिभा के छात्र थे। उन्होंने कोलंबिया विश्वविद्यालय और लन्दन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स दोनों ही विश्वविद्यालयों से अर्थशास्त्र में डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की। उन्होंने विधि अर्थशास्त्र और राजनीति विज्ञान के शोध कार्य में ख्याति प्राप्त की। जीवन के प्रारम्भिक करियर में वह अर्थशास्त्र के प्रोफेसर रहे एंव वकालत की। बाद का जीवन राजनीतिक गतिविधियों में बीता। 1956 में उन्होंने बौद्ध धर्म अपना लिया। 1990 में भारत रत्न भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान मरणोपरांत अम्बेडकर पर सम्मानित किया गया था।

इस अवसर पर भाजपा नगर अध्यक्ष नीरज देवा समेत दीपक कुमार दीपू, सुनील सिंह, प्रकाश सिंह, सौरभ सिंह, सानु सिंह, अभिषेक पराकर, हिमांशु राय, गोविन्द कुमार शर्मा, दीपक शाह, तनवीर अहमद, शम्भू राम सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!