गोपालगंज

थावे महोत्सव को ऐतिहासिक बनाने में जिलेवासियों ने निभाई महत्वपूर्ण भूमिका – डीएम राहुल कुमार

जिले का प्रसिद्ध थावे महोत्सव हर बार की तरह इस बार भी अपनी अलग छाप छोड़ गया। पर्यटन विभाग व जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में लगातार छह वर्ष से आयोजित यह महोत्सव जिले की आन, बान व शान में चार चांद लगाने का कार्य करता है। यह बातें डीएम राहुल कुमार ने दो दिवसीय महोत्सव का समापन करते हुए कही। उन्होंने कहा कि महोत्सव के माध्यम से जिले की संस्कृति व संस्कार भी दर्शाने का भरपूर अवसर मिल जाता है। यूं कहा जाय तो विगत छह वर्षों से आयोजित हो रहा थावे महोत्सव जिले के समृद्धशाली संस्कृति को देश-विदेश तक पहंचाने में अहम भूमिका निभाता आ रहा है।

डीएम ने मां थावे वाली के पावन धरती को नमन करते हुए कहा कि बात अध्यात्म हो या भक्ति की। ऐतिहासिक स्थल की हो या फिर प्रतिभा की। हर क्षेत्र में जिला गोपालगंज अव्वल है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के पहले दिन की अपेक्षा दूसरे दिन जिलेवासी महोत्सव में काफी संख्या में पहुंचे। रात तक महोत्सव में उपस्थित हो कलाकारों का उत्साहवर्धन कर महोत्सव को ऐतिहासिक बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। इस मौके पर डीडीसी दयानंद मिश्र, एनडीसी राजीव रंजन सिन्हा, निवार्चन पदाधिकारी, डीपी शाही, डीपीआरओ आलोक कुमार, सिविल सर्जन डा. मधेश्वर प्रसाद, रजनीश कुमार राय सहित स्थानीय पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि सहित हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!